
लखनऊ में 18 से 21 फरवरी तक गूंजेगा ‘अनुभूति एवं अभिव्यक्ति 2026’, स्टार नाइट में दरशन रावल की प्रस्तुति
लखनऊ | रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (SRMU) एवं रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (SRMCEM) द्वारा आयोजित वार्षिक टेक्नो-कल्चरल महोत्सव “अनुभूति एवं अभिव्यक्ति 2026” का आयोजन 18 से 21 फरवरी 2026 तक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में की गई।
संस्थान के कुलाधिपति एवं संस्थापक इंजीनियर पंकज अग्रवाल तथा प्रो-कुलाधिपति एवं सह-संस्थापिका श्रीमती पूजा अग्रवाल की दूरदर्शी सोच का परिणाम यह भव्य आयोजन माना जा रहा है। प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि 21 फरवरी को समापन अवसर पर भव्य स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक Darshan Raval अपनी प्रस्तुति देंगे।
कुलाधिपति इंजीनियर पंकज अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रमों का संचालन एवं प्रबंधन स्वयं छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, रोजगारोन्मुखी दक्षता एवं उद्यमिता गुणों का विकास होता है।
विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल (डॉ.) विजय कुमार तिवारी एवं SRMCEM के निदेशक प्रो. (डॉ.) भावेश कुमार चौहान ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान गतिविधियों और प्लेसमेंट स्थिति पर प्रकाश डाला। वहीं, सांस्कृतिक सचिव डॉ. वीना सिंह तथा इं. मयंक कुमार श्रीवास्तव ने ऑन-स्टेज एवं ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र भी प्रतिभाग करेंगे।
महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में फैशन शो, बैंड एवं डीजे नाइट, स्टैंड-अप कॉमेडी, एकॉस्टिक सिंगिंग, “कॉलेज की कहानी”, कॉलेज बैंड, ‘अस्तित्व’ की प्रस्तुति, विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम शामिल हैं।
मीडिया समन्वय प्रकोष्ठ ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को 18 से 21 फरवरी तक आयोजित इस भव्य आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).