
महाशिवरात्रि का उत्सव हरि ओम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ -आज 15 फरवरी दिन रविवार को हरि ओम मंदिर लालबाग में महा शिव रात्रि का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम में लखनऊ के भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी ने अपने समधुर भजनों की वर्षा से आई हुई संगत को सराबोर कर दिया ओम नमः शिवाय की धुन से भजनों की शुरुआत हुई और भगवान शिव भगवान राम के भजनों की लहरें बहती रही शिव पार्वती के बारात गीत पर सभी थिरकने लगे किशोर चतुर्वेदी के शिव विवाह का इतना सुंदर चित्रण भजन के द्वारा किया गया जैसे मानो सभी शिव विवाह में सम्मिलित हो ऊपर अम्बर विशाल में स्वर के माध्यम से अंबर की विशालता व पाताल की गहराई का अभ्यास कराया तत्पश्चात लंगर प्रसाद का वितरण हुआ।
*कार्यक्रम में जेपी नागपाल, सुरेश छाबलानी, प्रकाश गोदवानी,राम बालानी, महेश जतानी, प्रदीप बलानी, अंजू नागपाल, गीता हरजानी अनूप केसवानी, अनुज गौतम रमेश सिंह सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).