
आलमबाग कोतवाली में होली पर्व को लेकर
कमेटी की बैठक आयोजित
लखनऊ। आगामी होली पर्व के मद्देनजर सोमवार शाम आलमबाग कोतवाली में कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे थाना प्रभारी राम बाबू सिंह सहित अतिरिक्त निरीक्षक रविंद्र भदौरिया व सभी चौकी इंचार्ज समेत आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, व्यापारी संतोष तिवारी, विवेक सक्सेना, सचिन सोनकर, विनय कुमार, राजवीर सिंह सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। वही इस बैठक मे मौजूद थाना प्रभारी राम बाबू सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है इसे शान्ति पूर्वक मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से बैठक के दौरान लोगो से इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चलने की बात कह तेज आवाज में डीजे या साउंड सिस्टम का प्रयोग धीरे किए जाने की बात कह मौजूद लोगो को अपना मोबाइल नम्बर दे असुविधा होने पर पुलिस को सूचित करने की बता कही है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).