
हरित स्मृति के रूप में मनाया 14 जनवरी
उप्र उर्दू अकादमी के रेडियो जॉकी कोर्स का 5वां बैच सफल समापन ,प्रशिक्षणार्थियों ने किया वृक्षारोपण
लखनऊ। मीडिया कॉर्डिनेटर उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी डॉ सीमा मोदी ने बताया उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा संचालित रेडियो जॉकी एवं बेसिक रेडियो टेक्नोलॉजी त्रैमासिक कोर्स के 5वें बैच के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में अकादमी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इस यादगार क्षण को हरित स्मृति के रूप में संजोया।कार्यक्रम में दूरदर्शन के पूर्व निदेशक सुनील कुमार सिंह तथा पूर्व तकनीकी निदेशक जीडी मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेडियो आज भी जनसंचार का सशक्त माध्यम है और प्रशिक्षित रेडियो जॉकी समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इस अवसर पर अकादमी के उर्दू संभाग के अध्यापक शाहआलम व उर्दू अकादमी की मीडिया कोआर्डिनेटर डॉ सीमा मोदी भी मौजूद रहीं । अकादमी की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ सीमा मोदी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी रचना, शशि, रोहिता, प्रियंका, अलीका, आयुषी, मानसी, वंदना, दिव्या, मंजुला, शिखा, अभिलाषा, अभिषेक, राजीव, दीपांश, सुब्रत, आशुतोष, सुनील, मो आरिफ, मो कैफ, नूर मोहम्मद सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।वृक्षारोपण के साथ संपन्न हुआ यह कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक उपलब्धि का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश देता रहा।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).