
JEE में 99.2 %से इतिहास रचा गोयल कैम्पस के दक्ष ने
लखनऊ | जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल गोयल कैंपस के कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा(2025-26) में शामिल होने वाले दक्ष मौर्या ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा(2026) के JEE मेंस में 99.20 % से सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे जनपद का नाम रौशन कर दिया। दक्ष की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने उन्हें बहुत बधाई दी,निश्चय ही दक्ष अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे ऐसी कामना करते हुए उनकी उपलब्धि को विद्यालय के लिये गौरव का क्षण बताया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).