
देश व प्रदेश के विकास की धुरी है जीएसटी ः न्यायमूर्ति ः हरवीर सिंह
टैक्स बार एसोसिएशन का अधिवेशन
लखनऊ | दि उ० प्र० टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी का 49 वा वार्षिक अधिवेशन होटल डायमण्ड पैलेस, अयोध्या रोड, में रविवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति हरवीर सिंह (न्यायाधीश उच्चन्यायालय, इलाहाबाद) उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति द्वारा सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारम्भकिया।
न्यायमूर्ति हरवीर सिंह का स्वागत, बुके भेंट, माल्यार्पण करें अंगवस्त्र एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश जायसवाल व प्रान्तीय महासचिव देवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा सयुक्त रुप से किया गया। मुख्य अतिथि के स्वागत में एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्त्रत चर्चा की गयी, मुख्य अतिथि का परिचय प्रान्तीय कोषाध्यक्ष उदय वीर सिंह द्वारा विस्त्रत रुप से कराया गया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम चावला सहारनपुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम प्रान्तीय संघ द्वारा 5 (पाँच) चल वैजयन्ती प्रान्त के कर्मठ अधिवक्ताओं को प्रदान की गई जिसमें शिकोहाबाद विवेक वर्मा से प्राप्त चल वैजयन्ती मनौज मैनी मिर्जापुर को प्रदान की गई, वाराणसी की चल बैजन्ती एस.सी. मिश्रा अलीगढ, आगरा की चल बैजन्ती एस.पी. सिंह कानपुर, आजमगढ़ की धल बैजन्ती प्रान्त के के निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत, लखनऊ व फैजाबाद की चल बैजन्ती रिपुन्जय सहाय सिद्धार्थनगर को प्रदान की गई।
अधिवेशन का उदघाटन सत्र 11 बजे प्रारम्भ होकर 12 बजे सम्पन्न हुआ, अधिवेशन का तकनीकी
सत्र 12:30 पर प्रारम्भ किया गया। तकनीकी सत्र में वक्ता के रुप में के.एन. कुमार, प्रयागराज
वेदिका नाथ, प्रयागराज
सुरेश अग्रवाल, दिल्ली रहें। तकनीकी सत्र के मुख्य अतिथि श्री सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, सदस्य जी.एस.टी. अधिकरण, विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र कुमार व आलोक चोपडा, सदस्य जी.एस.टी. अधिकरण लखनऊ रहे।
अधिवेशन में अध्यक्ष रमेश जायसवाल वाराणसी, प्रान्तीय महासचिव देवेन्द्र कुमार शर्मा, शिकोहाबाद, निवर्तमान अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत लखनऊ, कोषाध्यक्ष उदय वीर सिंह गाजियाबाद, सचिव सुशील मौर्या जौनपुर, आनन्द सिघंल अयोध्या, अंजनी कुमार श्रीवास्तव लखनऊ, एस. पी. सिंह कानपुर, रिपुन्जय सहाय सिद्वार्थनगर, मनमोहन कोहली, संजीव कुमार श्रीवास्तव, पीयूष मेहरा मेरठ, अरुण श्रीवास्तव सुल्तानपुर, अनुराग सिंह, शिशिर गुप्ता मुरादाबाद, राजेन्द्र अग्रवाल मथुरा, व फतेहपुर, मैनपुरी से अशोक गुप्ता व राजीव कुलश्रेष्ठ, गोरखपुर, बस्ती, गॉण्डा, मुज्जफर नगर, विभिन्न शहरों के अधिवक्ता उपस्थित रहे।
दि उ० प्र० टैक्स बार एसोसिएशन (रजि०), वाराणसी की 49 वी साधारण सभा की बैठक अपरान्ह में प्रारम्भ हुई. साधारण सभा की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष रमेश जायसवाल वाराणसी द्वारा व संचालन प्रान्तीय महासचिव श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा शिकोहाबाद द्वारा किया गया। साधारण सभा में पूरे प्रान्त के 75 जिलों की 117 एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों द्वारा सहभागिता की गयी। सभा में प्रान्तीय समस्याओं पर विचार विमर्श व संगठन की मजबूती के लिये कई प्रस्ताव पास किये गये। सभा के अन्त में राष्ट्रीय गान के साथ सभा सम्पन्न हुई।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).