
अभिभावक बच्ची को मोबाइल से रखें दूर
गोसाईगंज। गंगागंज स्थित जीपीएसके पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को द्वितीय वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यतिथि खंडशिक्षा अधिकारी रामराज ने बच्चो को मोबाइल फोन के न उपयोग की सलाह दी उन्होंने अपने संबोधन में हाल में तीन बहनों की एक साथ मोबाइल गेम की वजह से खुदकुशी करने घटना का जिक्र करते हुए अभिभावकों को अपने बच्चो को मोबाइल फोन का कम उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्ची को मोबाइल फोन देने के साथ उनकी कार्यशैली पर नजर रखना बहुत जरूरी है। इस मौके पर पर बच्ची ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्यतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में अव्वल आए छात्रो को पुरस्कृत किया।गोसाईगंज शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, प्रबंधक शैलेश वर्मा, अंबिका वर्मा, प्रधानाचर्या अंजू सिंह सहित अभिभावक व टीचर उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).