
मुख़्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ़ बॉबी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने कार को बनाया निशाना
लखनऊ / बाराबंकी | मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग, दिनदहाड़े हत्याकांड से दहला जिला। बाराबंकी में आज दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात, सरेराह हुई फायरिंग से पूरे इलाके में फैली सनसनी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम। *बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और 'शार्प शूटर' के रूप में चर्चित शोएब किडवाई उर्फ बॉबी को गोलियों से भूना।* लखनऊ की तरफ से आ रही बलिनो कार को शूटरों ने घेरकर बनाया निशाना। *सूत्रों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां चलने से दहल उठा इलाका।* हमलावरों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, घटनास्थल से पुलिस ने अब तक बरामद किए पांच से अधिक खोखे। अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किडवाई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, खून से लथपथ मिली लाश। वारदात के बाद पूरे जिले में मचा हड़कंप, पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद। नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर कर रही बारीकी से जांच-पड़ताल।हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल, पुरानी रंजिश या गैंगवार ? पुलिस हर पहलू पर कर रही तफ्तीश। नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ की घटना।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).