Sat, Sep 5
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।

शामली एनकाउंटर: मानवाधिकार आयोग ने DM शामली से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

By News Desk·03 Sept 2026145
0
शामली एनकाउंटर: मानवाधिकार आयोग ने DM शामली से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

लखनऊ। शामली में अंकित बालियान हत्याकांड के कथित आरोपियों मोहित और सुमित की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की ओर से दायर शिकायत पर शामली के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

आयोग ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट 13 नवंबर 2026 तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मामले को आगे की सुनवाई के लिए 16 नवंबर 2026 को सूचीबद्ध किया गया है।

मुठभेड़ की परिस्थितियों पर उठे सवाल

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में मोहित और सुमित की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। शिकायत में मुठभेड़ की परिस्थितियों और उससे जुड़े घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई गई है।

शिकायत में 30 अगस्त की रात 8:19 बजे पत्रकार अरुण चहल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि पोस्ट में दोनों आरोपियों के पुलिस के हत्थे चढ़ने और रात में उनके एनकाउंटर की आशंका जताई गई थी। शिकायतकर्ता ने इस पोस्ट और बाद में सामने आए घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

सुमित के पिता के बयान की भी जांच की मांग

अमिताभ ठाकुर ने शिकायत में सुमित के पिता धर्मपाल के बयान का भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार, धर्मपाल ने पुलिस पर अपने दूसरे बेटे को कथित तौर पर थर्ड डिग्री दिए जाने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों की भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

पुलिस की सूचना का भी संज्ञान

मानवाधिकार आयोग ने अपने आदेश में 31 अगस्त को शामली के पुलिस अधीक्षक की ओर से भेजी गई रेडियोग्राम/फैक्स/ईमेल सूचना का अवलोकन किए जाने का उल्लेख किया है। आयोग द्वारा अब जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मामले में प्रशासनिक स्तर पर जांच और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल का रास्ता खुल गया है।

फिलहाल आयोग ने रिपोर्ट तलब कर मामले को अगली सुनवाई के लिए 16 नवंबर को सूचीबद्ध किया है। आयोग के समक्ष रिपोर्ट आने के बाद मुठभेड़ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आगे की कार्रवाई तय होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Sept 20263505

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

04 Sept 20261680

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, दोनों नदियां खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे

02 Sept 20263980

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

04 Sept 20261365

नेपाल त्रासदी में चमत्कार! नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर, संजय साह और कबीर महार्जन का रेस्क्यू

02 Sept 20264225

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदि‍र में बस जाए...

04 Sept 20261155

अयोध्या में दीपोत्सव और कार्तिक मेले की तैयारियां तेज, 8 सितंबर को सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा

02 Sept 20263710

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

02 Sept 20263015

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज