
बीबीडी थाने में 25 पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ जीडी पर लिखा शिकायती तसकरा
- बीबीडी कॉलेज में छात्रों के बवाल पर बार-बार बुलाए जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे 24-25 पुलिसकर्मी
- एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के निर्देश पर दर्ज शिकायती तसकरा से बीबीडी पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप
लखनऊ , चिनहट। बीबीडी थाने में तैनात 25 पुलिसकर्मियों के ख़िलाफ़ इसी थाने की जनरल डायरी (रोजनामचे) पर शिकायती तसकरा लिखे जाने से हड़कंप मचा हुआ है। यह तसकरा एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के निर्देश पर रात्रि जीडी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सौरभ गौतम द्वारा लिखा गया। पुलिस मैनुअल में यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों की अनुशासनहीनता को दर्शाता है।
दरअसल शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब बीबीडी यूनिवर्सिटी परिसर में रोटी (खाने) को छात्रों ने बवाल और उपद्रव कर दिया था। छात्रों ने तीन बार नेशनल हाईवे जाम किया। भारी बवाल की सूचना के बाद चिनहट, विभूति खंड, गाजीपुर, इंदिरानगर सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गए। इतना ही नहीं डीसीपी पूर्वी, एसीपी विभूतिखंड, एसीपी गाजीपुर और एसीपी गोमतीनगर भी मौके पर पहुंच गए। बवाल और हंगामा बढ़ता देख एडीसीपी ने बीबीडी थाने के दिन में ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों को बार-बार फोन और मैसेज किए गए, लेकिन 24-25 पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। एडीसीपी डॉ. अमोल मुरकुट इससे नाराज हुए और इसे गंभीर कर्तव्य की अनदेखी मानते हुए विभागीय जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। इन पुलिसकर्मियों को अब स्पष्टीकरण देना होगा। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि बीबीडी थाने में इस समय कूल 94 पुलिस कर्मी तैनात हैं। जिसमें से शुक्रवार को दिन के 9 बजे से रात 9 बजे की ड्यूटी में लगभग 28 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).