
टाइल्स मिस्त्री की गला रेतकर निर्मम हत्या
संतोष कुमार सिंह
लखनऊ। कल्याणी विहार कमता में मंगलवार देर रात टाइल्स मिस्त्री की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव मैदान में मिला। जहां कुत्तें उसे अपना निवाला बना रहे थे। गर्दन का काफी हिस्सा कुत्तों ने नोच डाला था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी विभूतिखण्ड, चिनहट पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है।
मूल रूप से झरकटहा थाना रेवती जिला बलिया का रहने वाला दयाशंकर सिंह अपनी पत्नी सुमन, बेटा रितेश और बेटी रोशनी के साथ कल्याणी विहार कमता में रहते हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। मंगलवार को उसका बेटा रितेश (22) शाम को घर से निकला था। शाम 7.30 बजे उसकी मां सुमन से उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह पॉलिटेक्निक चौराहे पर अपने दोस्तों के साथ है। रात लगभग 9 बजे से उसका मोबाइल बंद जाने लगा। घर वालों ने इधर-उधर पता किया पर कोई जानकारी नहीं मिली। देर रात पुलिस को एक लाश की सूचना मिली। रितेश के पिता की मोटरसाइकिल लाश के पास पड़ी थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल की जानकारी लेकर रितेश के पिता को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया। दयाशंकर के घर से घटना स्थल की दूरी 1 किलोमीटर के करीब रही होगी। पुलिस की मौजूदगी में घर वालों ने शव की पहचान रितेश (22) के रूप में की। रितेश का गला रेता हुआ था। पेट और हाथ में भी गहरे चोट-खरोच के निशान थे। हाथों की नशे कटे हुए थे। और गर्दन का आधा हिस्सा कुत्तों ने नोच डाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल स्थित शवगृह में भेज दिया।
कुत्तों ने शव को बनाया निवाला
हत्या की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुत्ते उसे नोच रहे थे। कुत्तों ने गर्दन का काफी हिस्से का अपना निवाला बना लिया था। पुलिस ने लाठी मारकर कुत्तों का वहां से भगाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार-पांच कुत्ते काफी देर तक शव के आस-पास बने रहे। पुलिस ने लाठी से शव को इधर-उधर हटाया और उसका अवलोकन किया। शरीर के जिस हिस्से का हत्यारों ने काटा था। कुत्ते उसी स्थान से शव को नोच कर खा रहे थे।
चोरी में जेल जा चुका है रितेश, दर्ज हैं 6 मुकदमा
टाइल्स मिस्त्री रितेश सिंह (22) पर चिनहट थाने में चार, विभूतिखण्ड और इंदिरानगर थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज है। सभी चोरी और मारपीट के मामले हैं। दो साल पहले वह बाइक चोरी के मामले में तीन महीने जेल में रहकर आया है। रितेश के रिश्तेदारों ने बताया कि जेल जाने के बाद से वह काफी मनबढ़ हो गया था। उसकी संगत भी गलत लोगों के साथ थी।
हत्या के दो घंटे पहले लगाया था स्टेटस
रितेश सोशल मीडिया पर भी एक्टिव था। हत्या से कुछ देर पहले की ही उसने दो स्टेटस लगाया। रिल्स के डॉयलाग था ‘‘और जब शिकार का समय होगा तो मैं खुद जंगल में आ जाऊंगा‘‘ और दूसरा व्यवहार में झुक जाऊ तो अगल बात है,, पर दबाव में मैं अपनी आंखें भी नीचे नहीं कर सकता। रितेश के मामा रोहित सिंह ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया स्टेटस को देखकर लग रहा है कि कुछ अनहोनी होने वाली थी जिसका उसे पहले से अंदेशा हो गया था। पर उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).