
हनुमंत आश्रय आश्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की सहभागिता
शिव व आदिगुरु शंकराचार्य प्रतिमाओं का अनावरण
गुरुकुल को स्मार्ट क्लास से सुसज्जित करने का लिया संकल्प
लखनऊ। पंचवटी घाट, पक्का पुल चौक स्थित हनुमंत आश्रय आश्रम के कपीश्वर वैदिक गुरुकुल में भगवान शिव एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमाओं के अनावरण एवं विधिवत पूजन कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ‘दिव्य दृष्टि’ (वर्चुअल रियलिटी) व्यवस्था का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दिव्य दर्शन कराइ जायेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बजरंगबली की सेवा ही जीवन की सर्वोच्च साधना है। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का भाव— “देह से दास, मन से अंश और आत्मा से अभिन्न”— समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक दर्शन है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में संस्कार-आधारित शिक्षा को सशक्त करने हेतु पूर्व में डिजिटल लैब की स्थापना कराई जा चुकी है तथा स्मार्ट क्लास से सुसज्जित करने का भी संकल्प है। साथ ही सरोजनीनगर क्षेत्र में सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अब तक 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या दर्शन एवं 190 से अधिक प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ. सिंह ने गुरुकुल प्रमुख डॉ. विवेक तांगड़ी के प्रति आभार व्यक्त किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).