
युवा शक्ति को सनातन मूल्यों से जोड़ने का आह्वान, गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई हिंदुत्व विचार गोष्ठी
लखनऊ। हिंदुत्व विचार गोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य श्री अमृत चैतन्य जी महाराज (वेदांत आश्रम) रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान अमितेश जी, विभाग कार्यवाह, लखनऊ विभाग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान ज्योति प्रकाश जी, भाग कार्यवाह तथा श्रीमान आलोक जी, नगर विस्तारक, गोमती नगर केंद्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। परम पूज्य श्री अमृत चैतन्य जी महाराज ने अपने उद्बोधन में युवाओं को हिंदू धर्म के महत्व, वेदों के ज्ञान एवं सनातन संस्कृति के मूल तत्वों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और वैदिक ज्ञान को जीवन में आत्मसात कर ही सशक्त राष्ट्र निर्माण संभव है। मुख्य वक्ता श्रीमान अमितेश जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना और उसके गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमान सपनेश जी, सामाजिक समरसता प्रमुख, बलराम नगर द्वारा किया गया। नगर कार्यकारिणी से श्रीमान अनुराग जी (नगर कार्यवाह), अनूप जी (नगर सह कार्यवाह), अभिषेक जी (संपर्क प्रमुख), ललित जी (शारीरिक शिक्षण प्रमुख), रितेश जी (सेवा प्रमुख), इन्द्रेश जी (बस्ती प्रमुख) सहित समर्पण बस्ती एवं नगर के अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। इसके साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों तथा एनसीसी की विभिन्न बटालियनों के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में श्री विवेक सिंह (भोला वर्मा) द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया। यह गोष्ठी श्री विवेक सिंह (भोला वर्मा) के संयोजन में उनके हैप्पी लॉन एवं रिसोर्ट, देवा रोड पर आयोजित की गई, जहां प्रारंभ में जलपान तथा समापन के उपरांत भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).