
भगवान झूलेलाल महोत्सव में पूजा अर्चना कर महिलाओं ने भोग लगाया
लखनऊ।आज देर शाम राजाजी पुरम भगवान झूलेलाल जी मंदिर में पूजा अर्चना कर बड़ी संख्या में सिन्धी महिलाओं ने भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर भोग लगाकर आरती कर देश की खुशहाली की दुआएं मांगी राजा जी पुरम सिंधी पंचायत के मुखी संजय जेसवानी सचिव दीपक छाबड़ा कोषाध्यक्ष नरेश चौधरी बल्लू खुराना राजकुमार टेकचंदनी कैलाश चंदीरमानी विजय वाधवानी ने संयुक्त रूप से भगवान झूलेलाल जी की भव्य प्रतिमा की आरती कर भोग लगाकर पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी चेट्टी चंद मेला कमेटी प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जेसवानी ने संयुक्त रूप से कहा कि कल कृष्णा नगर में सिन्धु नगर सिन्धी पंचायत अपना भव्य आयोजन करेगी जिसमें बालक मंडली कटनी के कलाकार भगवान झूलेलाल जी के भगति गीत गायेंगे जबकि 19 को इंद्रा नगर सिन्धी पंचायत में महिलाएं स्कूटर रैली निकाल कर भगवान झूलेलाल जी गीत गाएगी देर रात तक कन्वेशन सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जहां सिन्धी बच्चों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा इस भव्य आयोजन में शहर भर के सामाजिक व राजनीतिक लोग शामिल होंगे इसके अगले दिन झूले लाल वाटिका में भगवान झूलेलाल जी की सामूहिक महाआरती 8,30 बजे सम्पन्न होगी और देर रात तक भव्य मेले का आयोजन सम्पन्न किया जाएगा ।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).