
हर शनिवार 108 हनुमान चालीसा पाठ का लिया संकल्प
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर और शिवालय में शनिवार को श्री बागेश्वर धाम के प्रमुख शिष्य कौशल किशोर दास जी महाराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बागेश्वर धाम शिष्य एवं सुंदरकांड उपमंडल, गोमती नगर की सेवा टीम ने आगामी मार्च से प्रत्येक शनिवार को सुबह 10 बजे 108 हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक में बागेश्वर धाम लखनऊ उपमंडल की टीम ने सभी कमंडलों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही, गोमती नगर से बागेश्वर धाम तक विशेष बस यात्रा का प्रारूप भी तैयार किया गया, जिससे सैकड़ों भक्त आसानी से शामिल हो सकें। यह आयोजन भगवान हनुमान की कृपा से भक्तों के जीवन में शक्ति, साहस और समृद्धि लाने का माध्यम बनेगा, जैसा कि महाराज जी ने कहा। इस बैठक में मुख्य कार्यकारी सदस्य दुर्गेश तिवारी, गरिमा मौर्य, अनूप शर्मा, संत सिंह, अयोध्या शर्मा और घनश्याम मौर्य के अलावा बागेश्वर धाम शिष्य एवं सुंदरकांड उपमंडल के प्रभारी सुदामा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).