
राज्य कर के अधिकारियों कर्मचारियों ने खेल मैत्री किक्रेट मैच
प्रमुख सचिव ने बढाया खिलाड़ियों का हौसला
लखनऊ। आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को इकाना-बी स्टेडियम में राज्य कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बृजेश मिश्रा अपर आयुक्त ग्रेड वन लखनऊ जॉन द्वितीय लखनऊ के नेतृत्व में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें से एक टीम की अगुवाई नीरज सिंह संयुक्त आयुक्त कार्यपालक लखनऊ संभाग सी लखनऊ द्वारा लखनऊ लायंस के नाम से की गई दूसरी टीम लखनऊ टाइगर्स की कप्तानी संयुक्त आयुक्त कार्यपालक लखनऊ संभाग ए लखनऊ यू. पी. सिंह द्वारा की गई।
इस 20-20 मैच में लखनऊ लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 108 रन बनाए जवाब में लखनऊ टाइगर्स की टीम द्वारा तीन विकेट के नुकसान पर 14 ओवर में ही 109 रन बनाते हुए विजय अर्जित की गई। उक्त मैच में विशाल मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच आशीष यादव को बेस्ट बैट्समैन अनुपम को बेस्ट बॉलर एवं विनय कुमार को बेस्ट फील्डर का अवार्ड मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में कामिनी चौहान रतन प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश राज्य कर उपस्थित हुयी एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल हरित उपायुक्त प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्था की गई।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).